
Deoghar: हथियार के साथ दो युवकों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक ये दोनों युवक जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसमें एक युवक के हाथ में राइफल है तो दूसरे के हाथ में पिस्तौल।

एक युवक जिसने राइफल ले रखा है उसके बारे में चर्चा है कि उसकी पत्नी पुलिस कर्मी है और देवघर जिला बल में पदस्थापित है। वहीं दूसरे फोटो में युवक पिस्तौल लेकर तरह-तरह का पोज देता नजर आ रहा है। उक्त युवक का कनेक्शन यहां के एक आपराधिक गिरोह के साथ बताया जाता है।
दोनों तस्वीर की भनक पुलिस को भी लग गई है। हालांकि पुलिस इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही है।
( N7india.com दोनों वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)


