
Deoghar: बांका जिले के कटोरिया इलाके में बुधवार की देर रात को हुए सड़क हादसे में जीजा साला की मौत हो गई। मृतक का नाम कटोरिया थाना क्षेत्र के राधा नगर निवासी रंजीत तांती और उसका चचेरा साला बिरनिया निवासी अंशु कुमार है। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के आर पथर गांव के पास की है।

परिजनों ने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार का बाइक से देर रात को बारात जा रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। इस घटना में अंशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।
सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों को इलाज के लिए पहले कटोरिया स्थित अस्पताल पहुंचाया। कटोरिया अस्पताल में उपस्थित डॉक्टर के द्वारा अंशु कुमार को मृत घोषित कर दिया और रंजीत की हालत गंभीर देखकर उसे इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। देर रात को परिजन रंजीत को लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका कुछ देर इलाज भी चला लेकिन उसकी भी इलाज के क्रम में मौत हो गई।


