
Deoghar: चोरी किए गए मोबाइल का इस्तेमाल कर एक युवक के बैंक खाता से साइबर अपराधी के द्वारा पांच लाख की अवैध निकासी कर ली गई है।

इस सिलसिले में जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी मो बरजहान ने साइबर थाने में लिखित शिकायत की है।

उसका कहना है कि वह हैदराबाद के एक मोटर गैरेज में काम करता है। उसका मोबाइल मधुपुर स्टेशन से चोरी कर लिया गया था। उस मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर उसके बैंक खाता से पांच लाख की अवैध निकासी कर ली गई है। उसका एक नंबर उसके बैंक खाता से लिंक था।
उसने इसकी सूचना साइबर थाना की पुलिस को दे दी है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



