
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के सुभाष चौक के पास से 14 अप्रैल की देर रात को चोरों ने एक टी स्टॉल की चोरी कर ली थी। इसे लेकर टी स्टॉल संचालक सुभाष चौक निवासी उमेश कुमार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था।

मामले में नगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक चार पहिया माल वाहक वाहन के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम दिनेश यादव करमाटांड थाना चन्द्रमंडी जिला जमुई और संदीप यादव हेठ अंबकुड़वा थाना रिखिया जिला देवघर के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि घटना के बाद पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया था। सीसीटीवी फुटेज में जब्त किये गये मालवाहक वाहन पर चोरी किये गये टी स्टॉल को लाद कर ले जाते हुए देखा गया था।


