
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में सरेशाम एक स्टेशनरी दुकानदार के स्टाफ से 82 हजार रूपये छिनतई कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि स्टेशनरी दुकानदार सौरभ केसरी का स्टाफ मुरारी कलेक्शन कर रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसके गल्ले में रखे लगभग 82 हजार नगद की छिनतई कर फरार हो गया। इसकी जानकारी जब नगर पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी सदलबल लक्ष्मी मार्केट पहुंचे और मामले की जांच की।

घटना के बावत बताया जाता है कि सौरभ केसरी का स्टाफ मुरारी मार्केट में कलेक्शन करने पहुंचा था। इस दौरान उसके साथ छिनतई की घटना घटी।


