
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 44 जिलों में पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से ऊपर है। इनमें पूर्वोत्तर राज्यों के साथ केरल शामिल है। वहीं देश में 18 ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन जिलों में अकेले 10 जिले केरल से हैं। कोरोना के कुल 47.5 प्रतिशत मामले फिलहाल इन्हीं 18 जिलों से रिपोर्ट हो रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि जून के महीने में 279 जिलों में कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे थे, वहीं इसकी संख्या घटकर 57 हो गई है।

आगे उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। विश्व के कई देशों में कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे हैं। देश में भी कई राज्यों में कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी हुई है जो चिंता का विषय है। इनमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, पुदुचेरी और केरल शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में स्थिति अभी नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें:
- Jharkhand के दूसरे शहरों में भी बनेंगी सैटेलाइट टाउनशिप, CM ने की बैठक
- प्रेम प्रसंग में किशोर की निर्मम हत्या, शव के तीन टुकड़े कर घर के पीछे दफनाया
- Jharkhand के Deoghar सहित पांच जिलों में पांच को भारी बारिश को लेकर Yellow Alert
- Jharkhand: बंद कोयला खदानों का होगा फिर इस्तेमाल, गिरिडीह और करमा OCP Pilot Project के लिए चुनी गईं
- SIR in Jharkhand: छूटे पात्र नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की प्रक्रिया तेज होगी, बीएलए को भी जिम्मेदारी



