
Deoghar: राज्य सरकार देवघर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में देवघर में बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए नगर विकास विभाग द्वारा रांची स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ग्रीनफिल्ड स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

इसको लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा 500 एकड़ जमीन चिन्हित करते हुए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर भेजा जायेगा।

इसके अलावे ग्रीनफिल्ड स्मार्ट सिटी में स्पेसियस हाउसिंग कॉलोनी, कम्युनिटी सेन्टर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाई रेज्युलेशन सीसीटीवी कैमरा, बस व वाहनों के परिचालन हेतु सड़क के अलावा आपातकालीन सेवा हेतु (एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन आदि) डेडिकेटेड रोड की सुविधा, बेहतर कनेक्टीवीटी सुनिश्चित की जायेगी।
साथ ही सोलर सिस्टम और ग्रीनरी समेत पर्यावरण के अनुकूल एनर्जी कॉज वेल्यु से लैस सिटी का निर्माण होगा, जिससे जिलावासियों को आधुनिक सुविधायुक्त ग्रीनफिल्ड स्मार्ट सिटी में रहने का अवसर मिलेगा।


