
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र बाराकोला गांव के पास दो बाइक के बीच में टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में रतूरा गावं निवासी बबलू तुरी, सुखो पूजहर, पहाड़िया गावं निवासी अंगंद वर्मा के नाम शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।
घटना की जानकारी स्थानीय सारवां थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


