
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने देवघर कॉलेज के पास से एक अज्ञात शव को बरामद किया है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है।

मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जाती है। बताया जाता है कि दिन के लगभग 11:00 बजे वहां के आसपास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और बेसुध पड़े अज्ञात को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इधर नगर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिए शवगृह में रखा गया है।
समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस शव की पहचान करने में जुटी थी।


