
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के मीना बाजार सब्जी मंडी में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे टोटो चालक से एक बदमाश ने मोबाइल की छिनतई कर ली।

पीड़ित चालक का नाम भिगू नाथ शर्मा है जो रिखिया थाना क्षेत्र के नयाचितकाठ का रहने वाला है। इसकी शिकायत लेकर जब वह नगर थाना पहुंचा तो उससे मोबाइल खोने का फार्म भरा लिया गया।

पीड़ित ने बताया कि वह सुबह नौ बजे के आसपास सामान लोड करने सब्जी मंडी मीना बाजार गया था। टोटो पर बैठा था उसी क्रम में किसी का उसके मोबाइल पर कॉल आ गया। उसी क्रम में एक अज्ञात बदमाश उसके नजदीक आया और मोबाइल की छिनतई कर सब्जी मंडी के अंदर भाग गया।


