
Deoghar: सांसद डॉ निशिकांत दुबे आज देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद लिया।

पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा देवघर-बाघमारा ISBT (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) को एक बड़ी सौगात दिया जाएगा। इस ISBT से जल्द ही प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी जानकारी दी कि बस एसोसिएशन की हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने देवघर से कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। अगर हड़ताल समाप्त नहीं होता है, तो जितने स्थानों पर बसें जाती थीं, उन सभी रूटों पर ट्रेन सेवा बहाल की जाएगी।
आगे उन्होंने कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है, जो किसी पर दबाव नहीं बनाती बल्कि सिर्फ और सिर्फ देश के विकास पर ध्यान देती है।”
इसके अलावा सांसद ने यह भी बताया कि अन्य राज्यों के मंत्रियों से बातचीत हुई है और जल्द ही कई नए बसों की शुरुआत भी की जाएगी। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


