
Deoghar: देवघरवासियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दो ट्रेन की सौगात दी है। कल यानी 12 अप्रैल से देवघर से गोड्डा और देवघर से भागलपुर के लिए दो पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।

देवघर गोड्डा मेमू ट्रेन (03146) सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन से खुलकर मोहनपुर, हार्लाटांड, हंसडीहा और पौड़ेयाहाट होते हुए 8 बजकर 30 मिनट पर गोड्डा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं गोड्डा देवघर मेमू ट्रेन (03145) गोड्डा स्टेशन से सुबह 9 बजकर खुलकर 11 बजे देवघर स्टेशन पहुंचेगी।

देवघर से भागलपुर के लिए मेमू ट्रेन (03147) की बात करें तो सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन से खुलकर दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी। जबकि ट्रेन (03148) भागलपुर से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और शाम 7 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचेगी ।

बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे देवघर से गोड्डा और भागलपुर के बीच ट्रेन के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने रेल मंत्री से इन ट्रेनों की मांग की थी। उनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि रेलवे ने इन ट्रेनों की सौगात गोड्डा लोकसभा को दी है।
सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा है” यात्रियों के सुविधा के लिए कल से देवघर गोड्डा तथा देवघर भागलपुर पैसेंजर ट्रेन चालू होगी। नरेंद्र मोदी हैं तो तुरंत मुमकिन है । कर्मठ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार।”
यात्रियों के सुविधा के लिए कल से देवघर गोड्डा तथा देवघर भागलपुर पैसेंजर ट्रेन चालू होगी ,मोदी @narendramodi जी हैं तो तुरंत मुमकिन है । कर्मठ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव @AshwiniVaishnaw जी का आभार@EasternRailway pic.twitter.com/tD7zz6BZBr
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 11, 2025


