
Deoghar: देवघर-सारठ एनएच पर दो मार्च को सड़क दुर्घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रेणु देवी की मौत हुई थी। उसके बाद उपद्रवियों द्वारा हंगामा क पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया था।

इस संबंध में दर्ज कुंडा थाना कांड संख्या 59/25 के मामले में फरार चल रहे आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

बताते चलें कि उक्त कांड में आजसू नेता आदर्श लक्ष्य को भी आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। बताते चलें कि उक्त घटना में अलग-अलग पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों की शिकायत पर कुंडा थाने में चार केस दर्ज है।


