
Deoghar: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ, जिसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण मिश्र, जस्टिस आनंद सेन एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

इसके अलावा पूजा अर्चना के बाद मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


