
Deoghar: आज से देवघर के बाघमारा में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस पड़ाव का संचालन शुरू हो गया है।

प्रशासन ने पुराने बस पड़ाव को सील कर दिया है, देवघर बस एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि निगम या प्रशासन की ओर से उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।
इसी को लेकर एसोसिएशन ने आज से सभी बसों का परिचालन बंद करने का फैसला लिया है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

इधर, बसों का संचालन ठप हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री वैकल्पिक साधनों की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा संगठन की मांग है कि पुराने बस स्टैंड से लोकल स्थान के लिए बस का परिचालन का परमिशन प्रशासन की ओर से मिलना चाहिए ताकि देवघर पहुंचने वाले मजदूर क्लास के लोग या अन्य जो लोग बाजार उतरते हैं उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।



croud kmm kaise karege agar local bus v baghmara se hi khulegi too Deoghar me croud Kam hoga traffic niyam me sudhar hoga or local logo ka fayda hoga jaise e- riksha.toto.deoghar me entry local me tourist ghumane ka kaam milega