
Deoghar: देवघर में आज से इंटरस्टेट बस टर्मिनल की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही संथाल परगना वासियों को आज एक और खुशखबरी मिली है।

देवघर के नए बस अड्डे से इसी महीने अयोध्या के लिए AC बस की शुरुआत होगी। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए बताया कि देवघर के नए बस अड्डे से इसी महीने अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस शुरू होगी,आज उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मेरे आग्रह को स्वीकार किया।
सांसद ने कहा कि अब रोज़ गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के यात्री प्रभु श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाएँगे।
देवघर के नए बस अड्डे से इसी महीने अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस शुरू होगी,आज उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह @dayashankar4bjp जी ने मेरे आग्रह को स्वीकार किया ।अब रोज़ गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के यात्री प्रभु श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाएँगे । pic.twitter.com/S2tTNsoHqg
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 10, 2025



