
Deoghar Cyber Crime News : देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सारवां थाना इलाके के गोरेमारा स्थित जंगल-झाड़ी से सात साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

वहीं मधुपुर थाना क्षेत्र के नवापतरो गावं स्थित ईंट भट्ठा के पास एक महिला साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये सभी साइबर अपरोपी फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर ड्रीम 11 में पैसे इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते थे।
इनके पास से पुलिस ने कूल 11 मोबाइल जिसमें से प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज 04 मोबाइल नंबर पाया गया है।
वहीं चार मोबाइल नंबर एवं आईएमईआई का जेम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।
छापेमारी टीम में पुनि कृष्णादत्त झा, पुनि सुकांत त्रिपाठी , पुअनि मो शौकत खान, पुअनि विशेश्वर कुमार सहित जवान शामिल थे।
ये आरोपित गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में बिमला देवी साकिन नवापतरो थाना मधुपुर, पंकज कुमार साकिन नयाचितकाठ थाना रिखिया, ब्रह्मदेव कुमार मंडल ग्राम दुधवाचक थाना पालोजोरी,
पंकज यादव उर्फ बमबम यादव, छोटेलाल यादव ग्राम दहीजोरी, अशोक यादव साकिन ढ़ोड़वारी थाना मोहनपुर,
संजय कुमार मंडल साकिन राकुडीह थाना जसीडीह, मुस्ताक अंसारी ग्राम श्रीडंगाल थाना चितरा के नाम शामिल हैं।


