
Deoghar: देवघर महिला थाना में पत्नी के रहते दूसरी लड़की से शादी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला नगर थाना क्षेत्र के बसमता निवासी सोनी कुमारी पति दीनानाथ पंडित ने कराया है। जिसमें पति मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक घोरमारा निवासी दीनानाथ पंडित को आरोपी बनाया है।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


