
Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में स्थित एक गड्ढे से बेहोशी हालत में एक युवक पड़ा मिला।

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे भर्ती कर दिया है।

घायल का नाम मिथुन मांझी है जो पहरिडीह गांव का रहने वाला है।
परिजनों ने बताया कि वह काम करने के लिए सुबह घर से निकला था। गांव के लोग घोरपारस जंगल की ओर कुछ काम से गए।
इस दौरान लोगों को गड्ढे में मिथुन घायला अवस्था में मिला। परियों द्वारा घटना की जानकारी सारवां थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


