
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुमका जिला के सरैयाहाट थाना इलाके के कोठिया मोड़ के पास अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्का मारने से बाइक सवार दादा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कुरमा गावं निवासी 60 वर्षीय कैलू महतो और 18 वर्षीय मनीष यादव के नाम शामिल हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से रविवार कि शाम को एक रिश्तेदार के घर निमंत्रण में गए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में एक अंज्ञात बोलेरो वाहन बाइक में जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और दोनों को देर रात इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। रिखिया थाना इलाके में स्थित हटिया से लौट रहे बाइक सवार मोहनपुर थाना क्षेत्र के नगदा निवासी छक्कू बेसरा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बावत उसके परिजन ने बताया कि वह रिखिया हटिया से घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान तेजगति से बाइक चलाते हुए एक चालक ने पीछे से उसके बाइक में धक्का मार दिया और भाग निकला।
अन्य सड़क हादसे में देवघर के जमनी निवासी मंटू मांझी और तपोवान निवासी वकील महतो घायल हो गया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


