
Deoghar : फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने वाले आठ साइबर ठगी के आरोपितों को साइबर थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपितों में जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के साकिन कुशाहा निवासी पिंटू कुमार दास, टिंकु कुमार दास,भैरो गांव निवासी दिलीप दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी भूदेव दास, जयंतीग्राम गांव निवासी संदीप कुमार दास,

सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के छोटू कुमार राणा, खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी मिराज अंसारी, सारवां थाना क्षेत्र के चरघरा गांव निवासी उज्ज्वल कुमार दास शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने आठ मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किया है।
इनके पास से बरामद मोबाइल के नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल पर चार आन लाइन शिकायत पहले से दर्ज है। इन सभी को जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव स्थित जंगल से पकड़ा गया है।
पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग आम लोगों को बैंक अधिकारी बनकर काल करते हैं। उसके बाद उन्हें फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते हैं।
पूछताछ करने के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, एसआइ घनश्याम गंजू शामिल थे।


