
Deoghar: देवघर डीसी विशाल सागर द्वारा बुधवार को नगर पुस्तकालय देवघर का निरीक्षण कर पुस्तकालय के वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही उपायुक्त ने पुस्तकालय परिसर का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं के अलावा बच्चों को दी जा रही व्यवस्थाओं से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया।

आगे उपायुक्त ने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों से उनके द्वारा किए जा रहे तैयारियों व पुस्तकालय में मिल रही सुविधाओं से अवगत हुए। साथ ही उपायुक्त ने पुस्तकालय में अध्ययनरत बच्चों की सुविधा हेतु चार कम्प्युटर सेट एवं सभी बच्चों के बीच कुल 400 डायरी का वितरण किया गया।
जल्द ही डीपीआर तैयार कर समस्याओ को किया जाएगा दुरुस्त

इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने पुस्तकालय में अध्ययनर छात्र-छात्राओं की सुविधाओं हेतु पुस्तकालय परिसर मे अलग-अलग शौचालय, वॉशबेसिन बैठने हेतु पेभर्स व शेड, साफ-सफाई, पुस्तकालय के अंदर व बाहर बेहतर लाईटिंग, ड्रैनेज सिस्टम को दुरूस्त करने के अलावा वाईफाई, सीसीटीवी कैमरा से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने पुस्तकालय निरीक्षण कर आधारभूत संरचना से संबंधित जानकारी लेते हुए पुस्तकालय भवन के भीतर पुस्तक संग्रह सभागार, पठन सभागार सहित उपलब्ध सभी संसाधनों व उनका प्रयोग आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही अवलोकन के क्रम में उपायुक्त के द्वारा पुस्तकालय में संग्रहित विविध पुस्तकों आदि के साथ ही पुस्तकालय में अध्ययन करने आने वाले छात्र-छात्राओं आदि की संख्या से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, नगर पुस्तकालय के लाइब्रेरियन आदि उपस्थित थे।


