
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके सारवां रोड स्थित लालगढ़ के पास बीते 2 मार्च को सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी थी।

इसके विरोध में उपद्रवियों ने कुछ कतिपय नेताओं और एक प्राइवेट अस्पताल के कुछ कर्मियों के सहयोग से सड़क को जाम कर दिया था और पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी किया था। इसे लेकर कुंडा थाना में अलग- अलग चार मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 14 नामजद और 25-30 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।

इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर तीन संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुट गयी है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी कुछ बताने से इंकार कर रही है।
सूत्रों कि माने तो अन्य फरार चल रहे आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी करने में जुट गयी है।


