
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया की रहने वाली दो महिला का मोबाइल और 15000 नगदी चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर दोनों महिला ने नगर थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है।

शिकायत देने वाली महिला का नाम रेनू मरांडी है जो मूल रूप से बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के बसमाता की रहने वाली है वही उसका साथी महिला का नाम बसंती हसदा है जो दुमका जिला के हँसडीहा थाना क्षेत्र के बारापधार गांव की रहने वाली है।

वर्तमान में दोनों नगर थाना इलाके के बरमसिया स्थित शिवलाल महथा के घर में रहकर मजदूरी का कार्य करती है। शुक्रवार को दोनों डढ़वा नदी पर मछली मारने के लिए गई थी। नदी तट पर अपना पर्स रखकर मछली मार रही थी। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसके पर्स की चोरी कर फरार हो गया।
पर्स में दोनों महिला का मोबाइल सहित 15000 नकद था। इसे लेकर नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया कि चोरी करने वाला युवक नंदन पहाड़ स्थित खरवारी मोहल्ला का रहने वाला है जिसे वह पहचानती भी है। नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गई है।


