देवघर: मंत्री निबंधन, अल्पसंख्यक, कल्याण तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग हफीजुल हसन ने एक्शन एड संस्था द्वारा प्रदत्त 100 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर का वितरण सदर अस्पताल देवघर में किया।

इस दौरान मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरूस्त करने के उदेश्य से 100 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर में से 50 देवघर अनुमंडल के लिए एवं 50 मधुपुर अनुमंडल के लिए है। आगे उन्होंने कहा कि एक्शन ऐड संस्था द्वारा दिया गया 100 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर वर्तमान कोविड महामारी के दौर में जिलावासियों के लिए काफी मददगार साबित होगा। ऐसे में कोरोना के बीते दो लहर के दौरान जो ऑक्सिजन की समस्या हुई उसे इस कंसंट्रेटर के माध्यम से आने वाले समय में दूर कर सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि इस ऑक्सिजन कंसंट्रेटर की मदद से कोविड-19 महामारी के संभावित तीसरे लहर से लड़ने में देवघर जिले को काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एक्शन ऐड संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही वर्तमान में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के उपयोग और संभावित तीसरी लहर को लेकर इसके उपयोग और रखरखाव को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें:
- Mahadev App मामले के Mastermind सौरभ चंद्राकर का Oman से प्रत्यर्पण, CBI लेकर आई भारत
- Jharkhand: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार
- Gumla News: कोबजा गांव में ग्राम सभा का फैसला, ईसाई धर्मगुरुओं के प्रवेश पर रोक
- खड़गे का हमला, ‘भाजपा के जाने से ही बचेगा लोकतंत्र, बिहार-यूपी और महाराष्ट्र की सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनीं’
- UP Assembly Election 2027: 2022 में बहराइच की सात सीटों में से चार पर BJP को मिली थी जीत, दो SP के खाते में



