
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा- कुंडा बाईपास सड़क पर खोरादह के पास एक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार ससुर और बहु से घायल हो गए। घायल का नाम बालेश्वर रवानी और रेनू देवी के नाम शामिल है।

दोनों देवीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले हैं। बालेश्वर रवानी का दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना की बावत बालेश्वर रवानी ने बताया कि वह बाइक से अपने पुतहो के साथ देवघर डिईओ ऑफिस सर्टिफिकेट पर काउंटर साइन के लिए आ रहा था। इस दौरान कोरियासा कुंडा बाईपास सड़क पर खोरादह के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कि पीसीआर वेन मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
वही ट्रक को पुलिस ने घटनास्थल से जब्त कर लिया है। दोनों घायल का इलाज देवघर स्थित सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


