देवघर।

11 से 15 जनवरी तक देवघर में राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आयोजन होने जा रहा है. जिसकी तैयारी को लेकर आरएन बोस लाइब्रेरी में बैठक हुई.

सांस्कृतिक कार्य निदेशक पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा देवघर में राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. हर पांच साल पर राष्ट्रीय नाट्य उत्सव आयोजित होता है.


राष्ट्रीय नाट्य उत्सव मे भारत के पांच राज्यों से 10 नामचीन नाटक टीम देवघर पहुंचेगी. जिसके द्वारा प्रतिदिन 11 से 15 जनवरी को शाम में नाट्य प्रस्तुती की जायेगी. जिसमे तमाम देवघरवासियों को आयोजक टीम ने आमंत्रित किया है.


