
Deoghar: सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया है। घायल सोनेलाल बास्की जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के केनराटांड गांव का रहने वाला है।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह बाइक से जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।

हादसे में वह घायल हो गया। वहीं वाहन चालक हादसे के बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


