
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। मृतक गिरिडीह जिला के गांडेय थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि रविवार को स्थानीय लोगों द्वारा शव को देखा गया। जिसके बाद पुलिस और स्वजनों को सूचना दी गई।
जिसके बाद मृतक के स्वजन मौके पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई का आरोप है कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। कहना है कि उसका भाई एक किसान के घर में पांच साल से गाय, भैंस व बकरी चराने का काम करता था। कुछ दिन पहले मजदूरी के भुगतान को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई है। साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसे यहां लाकर फेंक दिया गया है।

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।


