
Pakur: जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में फिर एक बार दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

महेशपुर पाकुड़िया मुख्य सड़क हाथीमारा गांव के पास रविवार देर शाम को बाइक और ट्रैक्टर के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों थाना क्षेत्र के वामनपोखर गांव निवासी 16 वर्सिय सिफाइल बेसरा एवं पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पालडीह गांव निवासी 25 वर्षीय दीनू सोरेन, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक वामनपोखर गांव निवासी 18 वर्षीय रफाएल मुर्मू है।

गंभीर रूप से जख्मी होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकर्ण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन करते हुए दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना लेकर आए।
साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं ट्रैक्टर को भी जब्त करते हुए जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर भेजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. अपूर्व हर्ष ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बंगाल रैफर कर दिया।
डा. के अनुसार जख्मी युवक का स्थिति चिंताजनक है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तीन युवक एक ही बाइक में सवार होकर बड़कियारी के तरफ जा रहा था। वही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर के आमने-सामने दोनों का टक्कर हो गया। इस घटना में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


