
Deoghar: शनिवार को हवलदार के साथ हुई मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। नगर थाना में हवलदार विलास यादव के बयान पर दर्ज मामले में जसीडीह थाना क्षेत्र के वसुआडीह निवासी मिथलेश तुरी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में हवलदार का कहना है कि वह दिवा गस्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक ललित खलको, आरक्षी मनोज राय के साथ नगर थाना क्षेत्र में गस्ती के दौरान सर्राफ स्कूल के पीछे बाजला चौक जाने वाले रोड पर पहुंचे। जहां पहले से आरोपित मिथलेश तुरी मौजूद था। उसने रोक कर गाली गलौज करने लगा।

गाली देने से मना किया तो वह उससे उलझ गया और हाथापाई। उसी दौरान उसने रायफल छीनने का प्रयास करने लगा। रायफल बचाने के लिए पीछे हटने के दौरान उसने मारपीट किया। जिससे आंख के नीचे गहरा जख्म हो गया।
चोट लगने के वजह से चक्कर आने से हवलदार जमीन पर गिर गया। उसी दौरान गश्ती पदाधिकारी व जवान ने उसे पकड़ लिया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।



