
Deoghar: सोमवार शाम हुए जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कंटिया रोड निवासी किराना दुकानदार गुरु गोविंद पांडेय की हत्या मामले में मृतक के बेटे का आरोप है कि जमीन के पैसा के लिए उसके पिता की हत्या हुई है।

बेटे दीपक पांडेय ने बताया कि उसके पिता सोमवार की देर शाम को अपने दुकान में बैठे थे। इस दौरान कंटिया गांव निवासी निरंजन पांडेय, रंधीर पांडेय, डब्ल्यू पांडेय, बबलू पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, तस्र देवी, नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड निवासी अजय झा व आकाश झा गाड़ी से दुकान के पास आये और रॉड व फरसा से उसके पिता के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जब शोर सुन अन्य लोग वहां पहुंचे तो सभी आरोपी गाड़ी से भाग गए। घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

आरोप है कि उनके पिता को एक जमीन का पैसा मिलने वाला था। जिसे आरोपियों द्वारा लगातार माँगा जा रहा था। इसी कारण उनके पिता की हत्या कर दी गई है।
इधर , पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



