गिरिडीह।
कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र राय के काफिले में शामिल एक वाहन गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान समेत 4 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
बताया गया कि काफिले के आगे अचानक कुछ बच्चे आ गए थे। उन्हें बचाने के चक्कर में वाहन चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। असल में सांसद अपने सहयोगियों के साथ अहिल्यापुर के देवीपुर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. तभी अहिल्यापुर इलाके में यह घटना घट गई। फिलहाल सभी घायलो कि स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।