Giridih: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया इलाके में दो फरवरी को एक किशोरी का शव बरामद किया गया था। शव मिलने के दो दिन बाद मृतका की पहचान गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो तुरी टोला की रहने वाली के रूप में किया गया था। इस हत्याकांड का गिरिडीह पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में देवरी थाना क्षेत्र के तुरी टोला की रहने वाली महिला अनीता देवी और उसका प्रेमी देवरी थाना क्षेत्र के पुरनीगड़िया निवासी राजकुमार हाजरा को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि अनीता देवी ने अपने प्रेमी राजकुमार हाजरा के साथ मिलकर अपने गांव के पड़ोसी की बेटी का पहले अपहरण किया उपरांत देवघर में उसकी हत्याकर झाड़ी में उसके शव को फेंक दिया था। वहीं किशोरी के अपहरण और हत्या में इस्तेमाल बाइक के साथ 2 मोबाइल को भी देवरी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

दस दिनों में मिले सफलता के बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार और देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि देवरी के हत्याकांड में अनिता देवी का सहयोग उसके प्रेमी देवरी के पुरनीगाडिया गांव निवासी राजकुमार हाजरा ने किया था। बताया कि देवरी थाना इलाके के चतरो के तूरिया टोला निवासी अयोध्या तुरी की पत्नी अनिता देवी से मृत बच्ची के परिवार वालों का किसी मामले में पुराना रंजिश सालों से चल रहा था। लिहाजा, इसी रंजिश का बदला लेने के लिए अनिता देवी ने अपने प्रेमी राजकुमार हाजरा का सहयोग लिया, और दोनो पहले 31 जनवरी को बच्ची का अपहरण कर देवघर ले गए। जहां उसकी गाला दबाकर हत्या के बाद अनिता देवी को उसके प्रेमी राजकुमार ने वापस घर भेज दिया और खुद गुजरात फरार हो गया।
घटना के बाद देवघर और गिरिडीह के देवरी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच शुरू किया। और टेक्निकल बिंदुओं पर जांच करते हुए राजकुमार हाजरा को गुजरात से दबोचा।



