
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना के करनीबाग सखुआ जंगल इलाके में स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इसे लेकर प्रतिमा देवी पति रामचन्द्र मंडल ने थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 02 फरवरी को वह अपने पैतृक घर सारठ थाना क्षेत्र के झगराही गयी थी। 05 फरवरी की शाम को जब वापस करनीबाग सखुआ जंगल स्थित आवास पहुंची तो देखा की घर का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जब गयी तो देखा की उपर तल्ले के कमरे का ताला टूटा हुआ है।

उसमें रखे अलमीरा को तोड़कर सारा कपड़ा, टीवी एलईडी एक, मिक्सी एक पीस, शीशा का बर्तन 07 पीस, हथौड़ा दो पीस, साड़ी पांच पीस, इंवटर एक पीस, पूजा का बर्तन 05 पीस, इमरजेंसी लाइट दो पीस, गैस सिलेंडर एक भरा, एक खाली, कंप्यूटर का की बोर्ड एक पीस, मोबाईल दो सेट, कैमरा दो सेट, कंबल दो पीस, रजाई एक, स्वेटर दो और कोर्ट एक सेट की चोरी कर ली गयी।
इधर कुंडा पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


