
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बीएन झा पथ से शुक्रवार की देर रात को एक ऑटो चालक का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके वाहन से बरामद किया गया है। मृतक का नाम 32 वर्षीय आलोक मिश्रा है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के केन्दुआ गावं का रहने वाला है।

देर रात को पीसीआर पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत उसे ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। देर रात को ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।

शनिवार को सुबह परिजन द्वारा बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पुरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस को दिये आवेदन में मृतक के पिता दिलीप मिश्रा ने कहा है कि उसका बेटा जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुआडीह में फुआ के घर रहकर ऑटो चलाने का कार्य करता था। कहा है कि मृतक बेटा शराब का सेवन ज्यादा करता था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। इधर अवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।


