
Deoghar : देवघर जिले सारवां थाना क्षेत्र के सारवां मोड़ के पास एक हाइवा ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना टोटो पर सवार सारवां थाना इलाके के सुरसुरा गावं निवासी मुख्तारी बीबी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद उसे एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका सहिया के रूप में कार्यरत थी। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



