Deoghar: देवघर नगर निगम क्षेत्र के मीना बाजार में देर रात दो दुकानों में आग लग गई। हालांकि अग्नीशामक वाहन के पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय दुकानदार के द्वारा ही आग पर काबू कर लिया गया। दो दुकान में आग लगने से करीब तीन लाख रूपये की क्षति बतायाी गयी है।

बताया जाता है कि जब आग लगी उसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक को घटना की सूचना दिया। देर रात को उक्त स्थान पर लोगों की भारी भीड़ जूट गई।

घटना को लेकर स्थानीय दुकान संचालक ने बताया कि देवघर नगर निगम हर वर्ष 50 लाख रुपया से भी अधिक का टेंडर कराता है। यहां से राजस्व की वसूली होती है। लेकिन सुविधा के नाम पर यहां कुछ नहीं है। सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात थी लेकिन वह भी नहीं लगा, ना ही यहां होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।
ऐसे में पूरे मीना बाजार में भय का माहौल बना हुआ रहता है।



