
Deoghar: देवघर-दुमका बाइपास सड़क पर सोरेन पेट्रोल पंप के सामने एक धान लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के एलटी स्टेन बॉक्स में जा टकराया। जिससे बड़ी दुघर्टना टल गयी।

बताया जाता है कि सड़क किनारे वह एलटी स्टेन बॉक्स डेड अवस्था में था। वहीं जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घूसा वहां बगल में एक फर्नीचर दुकान है। उक्त दुकान में कई लोग काम कर रहे थे। गनिमत यह रही की ट्रैक्टर दुकान के दीवार से नहीं टकरायी। नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

घटना के बाद मौके पर से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिखिया और नगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची।
बताया जाता है कि धान लदे ट्रैक्टर को सामने से आ रहे एक गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने चकमा दे दिया। उससे बचने के चक्कर में धन लदे ट्रैक्टर का चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया।


