
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के एम्स के पास स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपति की चोरी कर ली।

इसे लेकर पीड़ित देवीपुर थाना क्षेत्र के जोगरा छोराट निवासी संतोष कुमार पंडित ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि चोरों ने उसके मकान का शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर सेट, बच्चे का साइकिल, सोने चांदी का आभूषण, डिजिटल दीवार घड़ी और लगभग 35 हजार नकद की चोरी कर लिया।
देवीपुर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।



