
Deoghar: देवघर नगर थाना में एक किशोरी के अपहरण किए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। मामले में कहा गया है कि वह 30 जून की सुबह स्कूल के लिए निकली थी।

देर शाम तक घर नहीं आने के बाद खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं नहीं मिली। खोजबीन के दौरान किशोरी का फोन आया तो उसने कहा कि उसे बांका के पीतांगिया स्थानीय निवासी सुमन कुमार चौधरी बहला फुसला कर ले आया है और कहीं आने जाने नहीं दे रहा है।

आरोप है कि सुमन चौधरी ने ही किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।



