Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर छापेमारी कर में शनिवार को दस साईबर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना अंतर्गत ग्राम सुड़ियाडीह से एक किमी पीछे स्थित जंगल-झाड़ी एवं घोरपरास जंगल-झाड़ी में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। उक्त सूचना पर छापामारी कर आठ साईबर अपरापियों को पकड़ा गया। पकड़ाये साइबर आरोपितों के पास से बरामद मोबाईल, सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इनके द्वारा फर्जी कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर को कैश बैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

इन सबों के पास से मिले मोबाइल 6 मोबाइल में प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। वहीं चार के पास से मिले मोबाइल नंबर तथा आईएमईआई नंबर पर जेएमआईसी पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। जेल गये साइबर आरोपितों के पास से 14 मोाबइल, 22 सिम और तीन एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।
ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में पलटन कुमार दास साकिन कुंडा थाना सारवां, सुनील कुमार दास साकिन नबीकस रोड भेड़वा थाना मधुपुर, अनिल दास ग्राम डुमरतर थाना करौं, अमिर अंसारी ग्राम पथरघटिया थाना पालाजोरी, नवीन कुमार ग्राम बरदेही थाना पथरड्डा ओपी, अमन कुमार तुरी लोढ़िया थाना रिखिया वर्तमान घाटघर थाना सारठ, सुमन सौरभ महरा ग्राम रानीबांध थाना सारठ, इजहार अंसारी, अख्तर अंसारी दोनों ग्राम मंझलाडीह, अरबिन्द कुमार मंडल ग्राम ढीबा थाना पथरड्डा के नाम शामिल हैं।



