
Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पिंडरी गावं निवासी एक व्यक्ति से 20 हजार रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित अब्दुल हलीम ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 15 दिसंबर की रात 9 बजे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पिता अस्पताल में भर्ती हैं उसे 20 हजार रूपये की सख्त जरूरत है। उसने कहा कि आपको बाद में तीन लाख रूपये भेज देंगें उसमें से दो लाख रूपये ऐजेंट को दे देने को कहा। वहीं बचे एक लाख में से तीस हजार उसे रख लेने की बात कहा और बाकि बचे रूपये को गरीबों में बांट देने की भी बात कही। वह उसके झांसे में आकर रात में ही तीन बार में उसे 20 हजार रूपये फोन पे के माध्यम से भेज दिया।

उपरांत 17 दिसंबर को दुबारा कॉल आया तो कहा कि और रूपये की जरूरत है तो उसने तीन हजार रूपये और भेज दिया। रूपये भेजने के बाद जब उसने उक्त नंबर पर फोन किया तो फोन बंद बताने लगा।
तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।


