
Deoghar: सांप काटने से गंभीर हुए एक किशोर की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक का नाम हिंमाशु कुमार है। वह गिरिडीह जिला के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह गावं में ही एक पेड़ से बकरी के लिये पत्ता लाने गया था। उसी दौरान उसे जहरिले सांप ने काट लिया।

उपरांत उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


