
Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके के बंधा मोहल्ला स्थित पांडेय पोखर के पास बोरा में भरकर एक मवेशी के बच्चा का शव फेंक दिए जाने से आसपास के लोगों ने में आक्रोश देखा गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार, रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। स्थानीय लोगों से इस बारे में बात किया। उसके बाद उक्त शव को वहां से हटा दिया गया।

ऐसा अनुमान है कि किसी ने बोरा में भरकर शव को तालाब के पास लाकर फेंक दिया होगा। उसके कुत्तों ने लाकर सड़क तक पहुंचा दिया। लोगों की नजर इसपर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। घटना को लेकर मोहल्ला के लोगों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है।
उनका कहना है कि रात के वक्त किसी ने मवेशी के बच्चे के शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। इससे उनकी भावना आहत हुई है। उन्होंने इसे यहां लाकर फेंकने वाले की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जिस जगह पर इसे फेंका गया उससे कुछ दूरी पर मंदिर है। वहां पर आठ जनवरी से यज्ञ का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर कुंडा थाना कांड संख्या 207/24 में बंधा निवासी सोनू कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
जानकारी हो कि दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के जूनपोखर इलाके में हुई इसी तरह की घटना के बाद वहां काफी हंगामा हुआ था। उस इलाके पर अभी तक पुलिस की नजर टिकी हुई है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई है। तमाम गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।


