
Deoghar: देवघर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग (Deoghar SP Ajit Peter Dungdung) के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने जिले के सारठ एवं करौं थाना इलाके से 06 साइबर आरोपी (Cyber accused) को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। इनके पास से 09 मोबाइल और 11 सिम बरामद किया गया है।

जिसमे से पांच मोबाइल नंबर का प्रतिबिम्ब पोर्टल पर क्राइम लिंक पाया गया। जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा ओपी इलाके के सूरा गावं से एक किलो मीटर दूर जंगल झाड़ से की गयी है।

जेल गये सभी आरोपितों के मोबाइल की जांच की गई तो पता चला की ये फर्जी कस्टमर केयर (Fake customer care) या सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे /एयरटेल पेमेंट बैंक यूजर को कैश बैक का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे।
कौन-कौन गये जेल
जेल जाने वालों में विकास दास, जीतेन्द्र कुमार दास साकिन समलापुर, प्रदीप दास, शेखर कुमार दास साकिन गोबरशाला, सरोज कुमार दास साकिन चोरमारा थाना सारठ पत्थरड्डा, मुकेश कुमार शर्मा साकिन लकरछारा थाना करों के नाम शामिल हैं।


