
Deoghar: देवघर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना इलाके से आठ साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। इनके पास से 14 मोबाइल और 20 सिम बरामद किया गया है।

इन सबों की गिरफ्तारी पथरड्डा थाना क्षेत्र के भूरा गावं से 500 मीटर दूर जंगल झाड़ तथा देवीपुर थाना इलाके के महबदिया स्थित जंगल झाड़ से की गयी है। जेल गये सभी आरोपियों के पास से जब्त किये गये मोबाइल नंबर एवं आईएमईआई पर प्रतिबिंब पोर्टल पर भारत के विभिन्न राज्यों का शिकायत दर्ज एवं क्राइम लिंक पाया गया। जिसकी साइबर पुलिस जांच कर रही है।

बताया गया कि जेल गये सभी आरोपी पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी पीएम किसान का लिंक भेज झांसे में लेकर ठगी करते थे। जेल गये इन्द्रदेव मंडल और डब्लू कुमार दास साइबर थाना कांड संख्या 51/21 और 14/19 में भी आरोपी रहा है।
कौन-कौन गये जेल
जेल जाने वाले साइबर आरोपितों में रिखिया थाना क्षेत्र के ठड़ियारा गावं निवासी इंन्द्रदेव मंडल, सारठ थाना क्षेत्र के घघरजोर निवासी डब्लू कुमार दास, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बसहाटांड़ निवासी रिजवान अंसारी, नाजीर अंसारी, देवीपुर थाना क्षेत्र के बरियादपुर निवासी प्रकाश दास, घसको निवासी सचिन दास, मधुपुर थाना इलाके के लखनुआ निवासी मुन्ना कुमार दास उर्फ गौतम तथा पथरौल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गावं निवासी सचिन्द्र दास के नाम शामिल हैं।



