मधुपुर।

मधुपुर-गिरिडीह रेल मार्ग पर शीघ्र ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का परिचालन होगा।

सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ देश के हर क्षेत्र तक बेहतर आवागमन संपर्क के लिए, भारतीय रेलवे नई रेल लाइनों आदि का निर्माण करके ढांचागत बुनियादी विकास का विस्तार कर रही है।

इसके तहत बुधवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्कल ए.एम. चौधरी के साथ प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर कोलकाता सी.एस. जिंगर ने मधुपुर से गिरिडीह सेक्शन के नव-विद्युतीकृत सेक्शन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम आसनसोल सुमित सरकार सहित मंडल के नामित शाखा अधिकारीगण सीआरएस के साथ उपस्थित थे।
रेल अधिकारियों ने इस क्रम में मधुपुर और गिरिडीह के बीच 41.5 आरकेएम के नवनिर्मित विद्युतीकरण कार्य पर गिरिडीह से मधुपुर का गति परीक्षण, समपार फाटक, रेलवे ट्रैक, कर्व , पुलों, पाइंटों, 132 के.वी. इलेक्ट्रिक हाईटेंशन क्रॉसिंग, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय का सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस नव-विद्युतीकृत रेलवे लाइन के चालू हो जाने से यहां के स्थानीय लोगों को बहुत ही मदद मिलेगी और साथ ही साथ रेलवे भी डीजल इंधन की महंगी खपत को कम करने में सक्षम होगा।



