
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई रोड के स्थित उखरीयाटांड के पास अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का नाम सिमावर्ती जमुई जिला के चंन्दमंडी थाना क्षेत्र के रमनीडीह निवासी अर्जुन यादव है।

घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जाती है। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। लोगों को जुटता देख बदमाश फरार हो गया। स्थनीय लोगों ने परिजन को फोन कर सूचना दिया। जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज के लिये वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के रमनीडीह निवासी घायल का भांजा शंकर यादव ने बताया कि वह खोरीपानन से देर रात्रि को अपना घर लौट रहे थे। उसी क्रम में उखरियाटांड के पास अज्ञात बदमाशों के द्वारा गाड़ी रोक कर मारपीट शुरू कर दिया। जिसमें अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


