Godda: गोड्डा जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र के भोंड़ाय गांव में कुएं की सफाई के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं कई लोग बेहोश हो गए। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना अंतर्गत राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र के बड़ा भोंडाय स्थित एक कुऐं की सफाई के क्रम में आधे दर्ज़न लोग बेहोश हो गए वही एक बच्चे की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक बड़ा भोंडाय गांव में एक ढके हुए पुराने कुएं की साफ सफाई के लिए एक बच्चा उम्र करीब 8 साल का अंदर गया लेकिन वह अंदर जाते ही बेहोश हो गया।जैसे ही घर वालो को लगा कि अंदर बच्चा बेहोश हो गया उसके पिता समेत घर व गांव के अन्य लोग भी कुए में नीचे अंदर गए। लेकिन जैसे जैसे लोग अंदर जाते गए लोग बेहोश होते गए। इसके बाद लोगो को अंदर से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। जिसे स्थानीय अस्पताल महगामा भेजा गया। जहाँ से 5 लोगो को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया है। वही सबसे पहले अंदर गए बच्चे के शव को भी कुए से निकाल लिया गया है।
कुएं की गहराई लगभग 20 फीट है। जो काफी दिनों से बंद पड़ा था और ढका हुआ था। इधर गर्मी में लोगो को पानी की किल्लत हो रही थी। संभव है कि पानी के साधन के उपाय के लिए कुएं की सफाई लोग कर रहे थे। जिससे उन्हें पानी की व्यवस्था हो सके।इधर घटना के बाद गांव में मातम है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।